Background

Beneficiary Reviews

सभी लाभार्थियों की खुशहाल कहानियाँ देखें और साझा करें।

0

कुल लाभार्थी

7

कुल समीक्षा

7

Top Rated Reviews

Reset

Top Reviews

सभी समीक्षाएँ

विजयकुमार जेड. उपाध्याय (व्यारा- सूरत)

जनकल्याण योजना

पिछले कई वर्षों से मैंने सूर्योदय ग्रुप में अपनी सेवाएँ निष्ठा और समर्पण के साथ प्रदान की हैं। आज महाकाल हेल्पिंग हैंड फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जो महत्वपूर्ण नियुक्ति मुझे प्राप्त हुई है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। सूर्योदय ग्रुप के चेयरमैन यज्ञेशभाई तथा महाकाल फ़ाउंडेशन के ट्रस्टी एवं सभी सदस्यों ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जो बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं अत्यंत कृतज्ञ हूँ।

मैं संपूर्ण भारत में प्रवास कर संस्था के उद्देश्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने, रोजगार, व्यापार और सेवा के अवसरों का विस्तार करने तथा लोककल्याण से संबंधित सभी योजनाओं को देशभर में घर-घर तक पहुँचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा। लोककल्याण की प्रत्येक योजना को जन-जन तक पहुँचाना ही मेरा प्रमुख लक्ष्य रहेगा।

शाला आचार्य के रूप में कार्य से निवृत्त होने के बाद पहली बार मुझे इतनी महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मिली है। महाकाल संगठन का सदस्य बनने के पश्चात पिछले एक वर्ष में जो मान-सम्मान, विश्वास और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ है, वह मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस अवसर से मैं गहरा हर्ष, गर्व और भावनात्मक संतोष अनुभव कर रहा हूँ।

Review Image

Gangesh Maisuriya (Navsari)

GharBachat Mart

मैं महाकाल संगठन का सदस्य बनकर बहुत खुश हूँ। उनकी ‘गौ गरिमा किट’ में उपलब्ध सभी उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाले और अत्यंत उपयुक्त हैं। हाल ही में ‘NGO’ द्वारा GharBachat Mart एप के माध्यम से सस्ता और गुणवत्तापूर्ण सामान उपलब्ध कराने की जो व्यवस्था की गई है। वह वास्तव में काबिल-ए-तारीफ़ है। हर आवश्यक वस्तु एक ही स्थान पर सहज़ता से उपलब्ध कराकर उन्होंने एक अत्यंत सुंदर और सुव्यवस्थित प्रणाली तैयार की है। महाकाल टीम के इस उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रयास के लिए मैं दिल से प्रशंसा करता हूँ।

Review Image

केतनभाई पटेल (सूरत)

GPSC कोचिंग सहायता Education Halp

“मैं, केतनभाई, अपनी बेटी को प्रदान की गई निःशुल्क GPSC कोचिंग सहायता के लिए महाकाल हेल्पिंग हैंड फ़ाउंडेशन और सूर्योदय ग्रुप के चेयरमैन यज्ञेशभाई के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। कठिन समय में आपने जो संवेदनशीलता, मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया, वह हमारे परिवार के लिए अत्यंत मूल्यवान रहा है। इस सहायता से मेरी बेटी के भविष्य में नई आशा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की शक्ति का संचार हुआ है। महाकाल की कृपा आप पर सदैव बनी रहे—ऐसी हृदयपूर्ण प्रार्थना। आपका यह noble सहयोग हमारे लिए जीवनभर स्मरणीय रहेगा।”

Review Image

Bipinbhai Patel (Surat)

Arogya Sahay Yojana

“On behalf of Bipinbhai, we express our heartfelt gratitude for the medical assistance provided to Nirvan Vicky Patel. In this difficult time, we are deeply thankful to the Mahakal Helping Hand Foundation for the compassion, support, and timely help extended to us. This invaluable assistance has brought significant relief in the treatment process and has given renewed hope and emotional strength to both the patient and the family. Your support will always be remembered. Our sincere thanks and appreciation to everyone for this noble service under the blessings of Mahakal.”

Review Image

अर्चनाबेन जैकीभाई ख़लासी (सूरत)

आरोग्य सहाय योजना

“मैं, अर्चनाबेन ख़लासी , अपने पति जैकी उत्तमभाई ख़लासी के स्वास्थ्य उपचार हेतु महाकाल हेल्पिंग हैंड फ़ाउंडेशन द्वारा दी गई सहायता के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। कठिन समय में मिला आपका यह सहयोग हमारे परिवार के लिए आशा की किरण बनकर आया है। आप सभी महाकाल सदस्यों ने जो मानवीयता, संवेदनशीलता और साथ दिखाया है, वह हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगा। महाकाल की कृपा आप सभी पर बनी रहे—इसी प्रार्थना के साथ।”

Review Image

Rekhaben Chavada (Navsari)

Arogya Sahay Yojna

I am deeply grateful for the health support provided to me during my treatment at "Parsi Hospital".

This support not only provided me health facilities but also gave me mental strength.

Your support is a living example of humanity and compassion. I will always be indebted to you. Specially our PRO Mayurbhai Dudhwala ji / Diksha Bhatt May God grant you long life, good health and prosperity – with such best wishes.

🙏 Thank you very much 🙏

Review Image

सुरेखाबेन पटेल (गोइमा - वलसाड)

krishak_sahayata

मैं महाकाल हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की बहुत आभारी हूँ, जिन्होंने मेरी बेटी की शादी के अवसर पर मुझे आर्थिक सहायता प्रदान की और एक बहुत बड़ी समस्या में मेरी मदद की। मुझे महाकाल हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन से जुड़कर गर्व महसूस होता है।

Review Image

नई समीक्षा दर्ज करें

Rating: